धौलछीना: पुलिस ने धौलछीना से शराब के नशे में बाइक चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, एमवी एक्ट के तहत वाहन किया सीज
सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 04 बजे थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या डीएल 8 एसबीसी 0442 बाइक चालक अभिषेक आर्या निवासी चतुर्भुज मनीआगर, धौलछीना शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जिसके बाद चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।