धौलछीना: धौलछीना थाना पुलिस ने स्कूल बस और टैक्सी में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ले जा रहे चालकों पर की कार्रवाई
सल्ट बस हादसे के बाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में शनिवार शाम 03 बजे थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 17 लोगों पर एमवी एक्ट में कार्रवाई की।