धौलछीना: एसएसपी के निर्देशन में धौलछीना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, शराब के नशे में ट्रक चला रहे चालक को किया गिरफ्तार
सल्ट में हुई बस दुर्घटना के बाद से पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में सोमवार देर शाम करीब 04 बजे धौलछीना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 04 सीसी 4470 के ट्रक चालक उमेश चंद्र जोशी को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया।