धौलछीना: धौलछीना थाना पुलिस ने नौगांव जमराड़ी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को किया गिरफ्तार
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम रविवार सुबह करीब 10 बजे भ्रमण पर थी, इस दौरान कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर दबिश देकर ग्राम नौगांव जमराड़ी से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।