धौलछीना: जय भारत स्वायत्त सहकारिता अलई में क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना द्वारा संचालित जय भारत स्वायत्त सहकारिता अलई में क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 03 बजे पशुपालन विभाग से डॉ रचना कुमारी द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर प्रदीप तिवारी व विकास द्वारा कृषकों को जलवायु परिवर्तन की जानकारी दी।