धौलछीना: धौलछीना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे 8 लोगों को किया गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत की कार्रवाई
धौलछीना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचा रहे आठ लोगों को हिरासत में लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने थाना प्रभारियों को आपराधिक, अराजकता, हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि सोमवार शाम 06 बजे क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।