मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस बल को किया निर्देशित,लगाए जुर्माना
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने शनिवार रात 8:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर कार्रवाई हो। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है जिन्होंने की हाल ही में बैठक में निर्देश दिए थे।