पातेपुर: पातेपुर के बाजितपुर गांव में रिटायर्ड दारोगा के घर चोरी, चोर कागजात व गेहूं की बोरी ले गए
पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी रिटायर्ड दारोगा श्याम शंकर झा के घर में चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखा गेहूं की बोरी के साथ ही आवश्यक कागजात आदि चुरा लिए। बुधवार की देर शाम 7 बजे रिटायर्ड दारोगा ने बताया कि घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की है।