गोह: प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों का अन्नप्राशन और माताओं की हुई गोदभराई
Goh, Aurangabad | Sep 30, 2026 सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय गोह की ओर से प्रखंड के छह आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड कॉलोनी गोह, जाजापुर, देवहरा, असयास, थानापुर और पंचान बिगहा स्थित केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों के बीच खेल गतिविधियां कराई गईं और मिठा