चंडी: हनुमानगढ़ गांव में पड़ोसी ने विधवा के घर घुसकर मारपीट की, महिला जख्मी
Chandi, Nalanda | Jun 18, 2025 हनुमानगढ़ गांव में पड़ोसी ने विधवा महिला के घर मे घुसकर विधवा को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में विधवा ने चंडी थाने में बुधवार की सुबह दस बजे लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घायल विधवा रेणु देवी ने बतायी कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मेरे पड़ोसी सुषमा देवी, पूजा कुमारी सहित पांच लोग मेरे घर मे घुसकर हमारे साथ मारपीट किया। इस मारपीट में हमारा सर फट गया है।