चंडी: मुसहरी गांव के पास सीएसपी संचालक को गोली मारकर ₹1.20 लाख लूटे, बदमाश फरार
Chandi, Nalanda | Jun 12, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के समीप सीएसपी संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर 1.20 लाख रुपया छीनकर फरार हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों ने पीएचसी नगरनौसा भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। घटना के सबन्ध में जख्मी सीएसपी संचालक नगरनौसा थाना के बडीहा निवासी सन्नी कुमार ने बताया कि चिस्तीपुर में सीएसपी सेंटर है।