चंडी: धरमपुर पुल के पास जिप्सी वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, मृतक की नहीं हो पाई पहचान
Chandi, Nalanda | Jun 17, 2025 धरमपुर पुल के पास मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे एक जिप्सी वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है। घटना के सबन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे जिप्सी वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गयी है।