बालूमाथ: माइनिंग जनसुनवाई को लेकर ग्राम सभा की बैठक, रद्द न होने पर सड़क जाम की चेतावनी
बालूमाथ क्षेत्र के गेरेंजा गांव स्थित हराफू विद्यालय मैदान परिसर में गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रमेश्वर गंझू की अध्यक्षता में एक विशाल ग्राम सभा हुई। जिसमें एनटीपीसी कोल माइनिंग परियोजना की प्रस्तावित प्रदूषण नियंत्रण जनसुनवाई का विरोध करते हुए उसे रद्द करने की मांग उठाई गई। ग्राम सभा बैठक में कई गांवों से पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुष, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे