सतगावां: माधोपुर पंचायत के बजनियां एवं सेलारी के ग्रामीणों ने रास्ते की कटाई को लेकर अंचलाधिकारी को दिया आवेदन
सतगावां प्रखंड के माधोपुर पंचायत के बजनियां एवं सेलारी के ग्रामीणों ने रास्ते की कटाई को लेकर अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को दिया आवेदन। बताया जाता है की बजनियां एवं सेलारी के ग्रामीणों ने बताया की हमारे पुर्वज के समय से बजनियां से सकरी नदी जाने के लिए रास्ता बना हुआ था। हमारे गांव के किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होती है ,उसका दाह संस्कार वहीं होता है।