गोकशी के दो मामलों में वांछित आरोपी वसीम गिरफ्तार, जेल भेजा
थाना बहीन पुलिस ने गोकशी के दो मामलों में वांछित आरोपी वसीम पुत्र मम्मन निवासी आली मेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग आईपीएस के निर्देश पर अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को रूपनगर-नाटौली नहर के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर मौके पर 20 किलो 700 ग्राम मांस से भरा कट्टा छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।
जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। रिमांड पूरा होने के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि गोकशी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Palwal, Palwal | Sep 26, 2026