बरहट: लकरा गांव में खेल रहे किशोर को सांप ने डसा
Barhat, Jamui | Jul 6, 2024 बरहट प्रखंड के लकरा गांव में खेल रहे किशोर को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल किशोर की पहचान लकरा गांव निवासी मनोज मांझी का पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि राजू अपने घर के पास खेल रहा था। तभी एक सांप ने उसे डस लिया।