झारखंड के अमन-चैन के लिए सीएम हेमंत ने की चादरपोशी...
रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आज 219वां उर्स आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उर्स में शामिल हुए और मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने राज्य में अमन-चैन, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता मजबूत होने की कामना की।