लालबर्रा: लालबर्रा में संत भूरा भगत की प्रतिमा का अनावरण, जिला स्तरीय जयंती समारोह संपन्न
लालबर्रा मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी कॉम्प्लेक्स के सामने कतिया समाज द्वारा आराध्य संत भूरा भगत की प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं जिला स्तरीय जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 अप्रैल को प्रातः 11 बजे मानपुर चौक से भव्य रैली निकालकर किया गया, जो प्रतिमा स्थल तक पहुंची। यहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद संत भूरा भगत की प्रतिमा का अन