पुपरी: पुपरी नगर परिषद कार्यालय में सभापति ब्रजेश कुमार जालान की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित
पुपरी स्थित नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को 3 बजे दिन में सामान्य बोर्ड की बैठक सभापति ब्रजेश कुमार जालान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए संभावित आय एक सौ 43 करोड़ तथा संभावित व्यव एक सौ 40 करोड़ रखा गया है। वहीं बैठक में शहर के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।