प्रयागराज: लूकरगंज इलाके में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पति को लिया गया हिरासत में
लूकरगंज इलाके में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ससुराल वाले फरार हैं,पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।मृतका शिखा की प्रमोद कुमार से14महीने पहले शादी हुई थी।मृतका के भाई संदीप का आरोप है कि उसकी हत्या ससुराल वालों ने की,क्योंकि बहन की लाश के बगल में बिस्तर पर ही टूटी हुई चूड़ियां बिखरी पड़ी थी, हाथ,पैर व सिर में चोट के निशान भी मिले।