प्रयागराज: वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार लोकनाथ से निकाला गया बड़ा ताजिया, महिलाओं और बच्चों ने मांगी मन्नतें
आज बुधवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख पर लोकनाथ से बड़ा ताजिया निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने मन्नतें मांगी,तथा नम आंखों से इमाम हुसैन को अपना आखिरी सलाम पेश किया,बड़ा ताजिया इमामबाड़ा के सचिव इमरान खान ने बताया यह मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की कर्बला में हुई शहादत की याद में उठाया जाता है,तथा यह प्रयागराज का प्राचीन ताजिया है।