प्रयागराज: बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य पारुल सोलोमन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया जान का खतरा
प्रयागराज के कटरा स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।बीते दिनों जहां प्रधानाचार्य पद को लेकर जमकर विवाद हुआ था,जिसमें प्रधानाचार्य पारुल सोलोमन को कुर्सी से हटाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।आज बुधवार को सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब में पारुल सोलोमन ने प्रेस वार्ता कर जान का खतरा बताया है।