जगदलपुर: संविधान रक्षक अभियान के तहत नगर के कुम्हार पारा चौक में कांग्रेस ने निकाली रैली, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी हुए शामिल
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम संविधान रक्षक अभियान के तहत कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम व सहप्रभारी पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में के कुम्हारपारा चौंक से संविधान रक्षक अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली ने नगर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया।