जगदलपुर: प्रतापदेव वार्ड में खड़ी कार को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं
बुधवार गुरुवार मध्यरात्रि 1 बजे नगर के प्रतापदेव वार्ड में अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा के मकान के सामने खड़ी कार को एक अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी । हालांकि देर रात होने के कारण जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ और घटनाकारीत करने वाई कार चालक को भी कोई चोट नहीं आई । परन्तु दुर्घटना में दोनों वाहन को नुकसान पहुंचा है और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।