जगदलपुर: आईजी सुंदरराज पी ने इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में अबूझमाड़ मुठभेड़ के विषय में दी जानकारी
गुरुवार को शाम साढ़े 5 बजे आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते बताया कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी संगठन माओवादी संगठन के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर DRG, STF, CRPF का बल संयुक्त अभियान के लिए रवाना किया गया था।