जगदलपुर: शहर को स्वच्छ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटा नगर निगम अमला, चांदनी चौक सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे को लेकर नगर निगम अमला युद्ध स्तर पर सफाई अभियान में जुट चुका है। 15 दिसंबर को एक दिवसीय प्रवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभाग स्तरीय पर आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रवास से पूर्व स्वच्छता सभापति नरसिंह राव के नेतृत्व मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।