जगदलपुर: इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में कलेक्टर हरीश एस ने प्रेस वार्ता की, बस्तर ओलंपिक के आयोजन के विषय में दी जानकारी
बुधवार को शाम 5 बजे बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने बस्तर ओलंपिक के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि बस्तर ओलंपिक का समापन 15 दिसम्बर को इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।