बड़ौत: SP एवं ASP ने बड़ौत थाने पर गुरु रविदास जयंती को सकुशल संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गोष्टी
Baraut, Bagpat | Feb 8, 2025 बड़ौत पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि पुलिस अधीक्षक बागपत अर्पित विजयवर्गीय एवं ASP बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना बडौत पर गुरू रविदास जयंती को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्टी आयोजित की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को जयंती के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।