बड़ौत: सिरसली बिजरौल नहर पटरी पर फाइनेंस मैनेजर से बाइक सवार 3 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी और लूट का आरोप लगाया
Baraut, Bagpat | Feb 8, 2025 सिरसली बिजरौल नहर पटरी पर बजाज फाइनेंस कंपनी के केंद्र प्रबंधक के साथ लूट का आरोप लगा है। जिसमें बाइक सवार 3 बदमाशों पर केंद्र प्रबंधक विकास तोमर को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और ₹75000 की नगदी और बाइक लूटने का आरोप है। बदमाश कुछ दूरी पर लूटी बाइक छोड़कर भाग गए। विकास तोमर बड़का, नंगला रवा सिरसली से किस्त की वसूली कर बड़ौत जा रहा था।