मुगलसराय: दीपावली पर्व पर पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने PDDU नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बुधवार शाम को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी मोहित गुप्ता द्वारा पीडीडीयू नगर में दीपावली त्यौहार पर शांति,सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु पैदल गस्त किया गया। भ्रमण के दौरान सर्राफा की दुकान व पटाखा बिक्री स्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु तथा संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व वाहनों की चेकिंग हेतु निर्देश दिए गए। गाइडलाइनों से अवगत कराया गया।