मुगलसराय: बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में रंगोली और कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
जिले में दीपावली पर्व के मद्देनज़र मंगलवार को यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी के छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी रहे। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हें हाथो से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा।