मुगलसराय: अलीनगर थाने से फरार कैदी को सकलडीहा चौराहे के पास से किया गया गिरफ्तार
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी दूसरे दिन बुधवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे सकलडीहा चौराहे के पास से धर-दबोचा। एक दिन पहले यानी मंगलवार को शौच का बहाना करके पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने लापरवाही बरतने पर एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। पकड़ा गया अभियुक्त संदीप जयसवाल ताराजीवनपुर निवासी है।