मुगलसराय: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जनपदीय पुलिस ने 12 शराबियों के खिलाफ की कार्रवाई
जनपदीय पुलिस द्वारा शराब की दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ चेकिंग व कार्रवाई अभियान चला जा रहा है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि यह अभियान निरंतर पूरे जनपद में चलाया जाता रहेगा। इसी क्रम में बुधवार रात को पुलिस एक्ट की धारा के तहत कुल 12 शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वही शराब न पीने हेतु प्रेरित भी किया गया।