मुगलसराय: अलीनगर थाना के दर्ज मुकदमे में एक आरोपी को जनपद न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष कारावास की सजा, साथ में लगाया अर्थदंड
अलीनगर थाना में दिनांक 14 जनवरी 2016 को गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में राजेंद्र यादव,राकेश कुमार,राजनाथ यादव तथा गौरी उर्फ अमरजीत यादव निवासीगण परशुरामपुर थाना अलीनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि चारों भाई है। आरोप सिद्ध होने पर एक आरोपी गौरी उर्फ अमरजीत यादव को 5 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है, ₹10000 का अर्थदंड लगा है।