मुगलसराय: अलीनगर थाना में पुलिस कस्टडी से मोबाइल चोर फरार, सिपाही को सस्पेंड किया गया, सीओ ने जारी किया बयान
चंदौली जनपद के थाना अलीनगर पुलिस इन दोनों अपने काम और कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रह रही है। मंगलवार सुबह ताराजीवनपुर के रहने वाले शिवम जायसवाल जिसको पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में दाखिल भी कर लिया था। लेकिन वह फरार हो गया है। सीओ आशुतोष ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई है, लापरवाह पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।