बखरी: सुग्गा वार्ड नंबर 5 में पुलिस की छापेमारी, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में पुलिस ने सुग्गा वार्ड नंबर 5 से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि सुग्गा वार्ड नंबर 5 के कपिलदेव यादव का पुत्र संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया है। कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।