बखरी: पीएचसी बखरी में दिव्यांगता जांच के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित, 77 बच्चों का पंजीकरण हुआ
बखरी पीएचसी में दिव्यांगता जांच हेतु गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार ने बताया कि इस शिविर में 77 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। व्हीलचेयर ट्राई साइकिल और श्रवण यंत्र देने के लिए चिन्हित किया गया। सभी दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय प्रतिवेदन भेजा गया।