बखरी: बागवान पंचायत भवन में किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रदान संस्था द्वारा किसानों को दिए गए लाभकारी खेती के टिप्स
प्रदान संस्था के बैनर तले बागवान पंचायत भवन में शुक्रवार को किसानों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया ने किया। प्रदान संस्था के प्रशिक्षकों ने किसानों को बागवानी एवं तालाब निर्माण के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मत्स्य पालन तथा लाभकारी खेती करने सरकारी लाभ लेने के टिप्स बताये।