बखरी: राटन पंचायत भवन में मनरेगा योजना को लेकर किसानों की बैठक, सरकारी योजना से लाभान्वित होने के बताए गए तरीके
बखरी के राटन पंचायत भवन पर मनरेगा योजनाओं से जुड़े किसानों की बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता मुखिया जीवो देवी ने किया। उपस्थित किसानों को मनरेगा योजना से बागवानी वृक्षारोपण तालाब निर्माण आदि पर विस्तार से चर्चा की तथा इसका समुचित लाभ लेने का अपील किया गया।