बखरी: बखरी अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक सहायकों को विदाई दी गई, बखरी एसडीओ एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
बखरी अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायकों का विदाई समारोह आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने किया। कार्यपालक सहायक राजीव कुमार एवं अजीत कुमार को स्थानांतरण उपरांत सम्मानित कर उसे विदाई दी गई। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय नावकोठी में राजीव कुमार तथा अजीत कुमार का स्थानांतरण गढ़पुरा किया गया है।