राजसमंद: आर. के. स्कूल राजसमंद के पास 15 फीट लंबे अजगर का किया गया सफल रेस्क्यू, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने दिखाई मुस्तैदी
राजसमंद में आर. के. स्कूल के पास 15 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू, वन विभाग और स्थानीय लोगों ने दिखाई मुस्तैदी। नगर परिषद राजसमंद के सनवाड़ क्षेत्र में आर.के. स्कूल के पास मुख्य सड़क पर आज एक विशालकाय अजगर के दिखने से हड़कंप मच गया। लगभग 15 फीट लंबे इस अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे मौके पर भीड़ लग गई।