राजसमंद: आस्था का अद्भुत केंद्र, 1000 साल पुराना स्वयंभू शिवलिंग जहां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं
राजसमंदः सावन का महीना, शिव भक्तों के लिए खास होता है और ऐसे में राजसमंद स्थित श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति की एक अलग ही लहर देखने को मिल रही है। यह प्राचीन मंदिर करीब 1000 साल पुराने स्वयंभू शिवलिंग और अपनी रहस्यमयी गुफा के लिए जाना जाता है। सावन के पहले दिन ही, हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहाँ पहुँच रहे हैं।