राजसमंद: कलयुगी बेटे ने नेत्रहीन मां को घर से निकाला, न्याय की गुहार लेकर परिवार पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय
राजसमंद जिले के नेडच गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 55 वर्षीय नेत्रहीन मां नन्द्रबाई लोहार ने अपने ही बड़े बेटे रूपलाल और बहू श्रीमती सीता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे-बहू ने प्रॉपर्टी के लालच में उन्हें घर से निकाल दिया, उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की और उनके साथ-साथ छोटे बेटे व बेटियों के साथ मारपीट भी की।