छपरा सदर विधायक छोटी कुमारी द्वारा गुरुवार को बिहार विधानसभा सत्र के दौरान छपरा नगर निगम अंतर्गत विकास के योजनाओं के नाम पर लूट करने वाले पर कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया गया है.जिसमें छपरा नगर निगम के सभी पूर्व और वर्तमान योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच करने का मांग सदन एवं सरकार के माध्यम से विधायक छोटी कुमारी द्वारा की गई है.