देहरादून: जिला प्रशासन की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखन का किया औचक निरीक्षण, मची अफरा-तफरी, डीएम ने जताई नाराजगी
देहरादून में पीपीपी मोड पर संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत जानने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने आज एक साथ कई केंद्रों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की गहन जांच की गई..इस दौरान डीएम सविन बंसल स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाखन के निरीक्षण पर पहुंचे।