देहरादून: उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के ओपीडी सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और अस्पताल प्रशासन से सफाई कार्मिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश जारी किए।