देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा, टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती
मंगलवार को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में स्थापित की जा रही टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में उत्तराखंड के अग्निवीरों को सीधी तैनाती दी जाएगी। टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में 80 से अधिक युवाओं की भर्ती होगी। इस बल का प्राथमिक उद्देश्य बाघों और उनके आवास की सुरक्षा को मजबूत करना है।