देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन, तैयारियों पर हुई चर्चा
राजधानी देहरादून में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। मुख्य समारोह परेड ग्राउंड में होगा, जहां मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। परेड, सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।