टीकमगढ़: एसपी ऑफिस: खेत की लकड़ी लेने पहुंचे दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप
टीकमगढ़ जिले के चन्देरा थाना क्षेत्र से एक मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार को शिकायतकर्ता पुखखन अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पेड़ गिरने के बाद जब पति-पत्नी अपने ही खेत से लकड़ी लेने पहुंचे, तभी आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।