हथुआ: गोपालगंज में जनेऊ कार्यक्रम में हथियारों का प्रदर्शन व अश्लील डांस, मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत नौ पर प्राथमिकी
बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार के दौरान कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।